Delhi News: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर जाम एवं प्रदूषण कम करने की तैयारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर जाम और वायु प्रदूषण को लेकर संयुक्त निरीक्षण किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने यातायात प्रबंधन सुधारने और जन-सुविधाओं पर ध्यान देने के लिए जमीनी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया और प्रदूषण नियंत्रण की रणनीतियों पर चर्चा की।

Delhi News:  आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर जाम एवं प्रदूषण कम करने की तैयारी

Delhi News: आनंद विहार रेलवे स्टेशन एवं एनसीआरटीसी क्षेत्र में यातायात, जन-सुविधाओं एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हुआ संयुक्त निरीक्षण नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में जाम एवं प्रदूषण के बड़े हॉटस्पॉट पर सुधार करने के लिए शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में दर्जन भर से अधिक विभागों के अधिकारियों ने आनंद विहार में संयुक्त निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मुख्य सड़क, एनसीआरटीसी आदि जगहों पर इस संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर खामियों को देखा ताकि उसे जल्द ठीक किया जा सके। यह निरीक्षण क्षेत्रिय डीएम करणजीत एवं ट्रैफिक डीसीपी श्वेता सिंह की देखरेख में किया गया।

प्रमुख समस्याएँ

जानकारी के अनुसार आनंद विहार रेलवे स्टेशन के आसपास जाम की बड़ी समस्या है। इस जगह को भविष्य में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाना है। लेकिन यहां होने वाले जाम एवं सर्दियों के समय प्रदूषण से लोग बेहाल रहते हैं। इसलिए शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन पूर्वी जिला डीएम, ट्रैफिक डीसीपी, पीडबल्यूडी, नगर निगम, डीटीआईडीसी, दिल्ली मेट्रो, एनसीआरटीसी, एसडीएम, सिविल डिफेंस आदि विभागों की संयुक्त टीम ने यहां निरीक्षण किया। आनंद विहार रेलवे स्टेशन के प्रवेश एवं बाहर निकलने के रास्ते, आसपास के क्षेत्र, एनसीआरटीसी क्षेत्र, मुख्य सड़क आदि पर जाकर समस्या को चिन्हित किया।

निगरानी के दौरान देखी गई समस्याएँ

निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक जाम, यातायात का अत्यधिक दबाव, पैदल यात्रियों की आवाजाही, एस्केलेटर की उपलब्धता एवं संचालन, पार्क एवं आसपास के मार्गों तक पहुँच, ई-रिक्शा की आवाजाही, सड़क पर धूल तथा वायु प्रदूषण से संबंधित विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों ने देखा। विशेष रूप से आनंद विहार रेलवे स्टेशन के प्रवेश एवं बाहर निकलने के रास्ते पर यात्रियों एवं वाहनों के सुचारु आवागमन तथा यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा की गई। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर समस्याओं को लेकर बातचीत की और अपने विभाग से संबंधित समस्या का समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया।

अधिकारियों के सुझाव

अधिकारियों ने दिए सुझाव, जल्द होगा काम

यात्रियों की सुविधा के लिए यहां एस्केलेटर लगाए जाएंगे

सड़क पर मौजूद रेहड़ी-पटरी के अतिक्रमण को हटाया जाएगा

यहां मौजूद तिकोना पार्क से जमीन लेकर सर्विस रोड को सीधा करेंगे

राहगीरों के लिए अतिक्रमण मुक्त चलने का रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा

ई-रिक्शा का संचालन व्यवस्थित किया जाएगा

यहां से लावारिस पशुओं को हटाया जाएगा

वायु प्रदूषण नियंत्रण पर चर्चा

निरीक्षण के दौरान यह विचार किया गया कि यातायात जाम एवं वाहनों के अनावश्यक रूप से रुकने से यहां वाहन उत्सर्जन बढ़ता है। जबकि सड़क पर मौजूद धूल के वाहनों की आवाजाही से पुनः उड़ने के कारण वायु प्रदूषण में वृद्धि होती है। इस संबंध में यातायात प्रबंधन, धूल नियंत्रण, सड़क की सफाई एवं पानी के छिड़काव तथा अन्य आवश्यक प्रदूषण नियंत्रण के कदमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्या था?
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यातायात, जन-सुविधाओं एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर निरीक्षण किया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीDelhi News: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर जाम एवं प्रदूषण कम करने की तैयारी