
विदेश : जीत ने एक राजनीतिक वंश को उखाड़ फेंका : ममदानी
संक्षेप: जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के मेयर के रूप में चुनाव जीतकर एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत की है। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि यह जीत एक राजनीतिक वंश को उखाड़ने का परिणाम है। ममदानी ने पंडित नेहरू के शब्दों को याद करते हुए कहा कि अब राजनीति लोगों के हाथ में होगी।
नोट : जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क के मेयर बनने की खबर के साथ लगा सकते हैं। ----------------- न्यूयॉर्क, एजेंसी। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुने गए जोहरान ममदानी ने घोषणा की कि उनकी जीत ने एक राजनीतिक वंश को उखाड़ फेंका है। ममदानी ने अपने विजय भाषण में कहा कि दोस्तो, हमने एक राजनीतिक वंश को उखाड़ फेंका है। मैं कुओमो को निजी जीवन में शुभकामनाएं देता हूं लेकिन आज उनका नाम अंतिम बार ले रहा हूं। क्योंकि अब हम उस राजनीति को पलट रहे हैं जो कुछ गिने-चुने लोगों की सेवा करती थी। न्यूयॉर्क तुमने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा, हम इसलिए जीते क्योंकि न्यूयॉर्कवासियों ने खुद को यह विश्वास दिलाया कि असंभव को संभव बनाया जा सकता है।

हम इसलिए जीते क्योंकि हमने यह ठान लिया कि अब राजनीति हमारे ऊपर थोपी जाने वाली चीज नहीं होगी बल्कि यह वह चीज होगी जिसे हम खुद करेंगे। पंडित जवाहरलाल नेहरू को किया याद ममदानी ने इस दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया। उन्होंने अपने भाषण के दौरान जिन बातों का जिक्र किया, पंडित नेहरू ने वही बातें 15 अगस्त 1947 को भारत की आजादी के बाद कही थीं। ममदानी ने कहा कि आपके सामने खड़े होकर मुझे जवाहरलाल नेहरू के शब्द याद आते हैं। इतिहास में कभी-कभी ऐसा क्षण आता है जब हम पुराने से नए युग में कदम रखते हैं, जब एक युग समाप्त होता है और जब किसी राष्ट्र की लंबे समय से दबाई गई आत्मा को अभिव्यक्ति मिलती है। हमने पुराने से नए युग में कदम रख लिया है। ‘धूम मचाले’ पर गाने पर जश्न ममदानी का जश्न बॉलीवुड अंदाज में देखने को मिला। उनकी जीत के कार्यक्रम में बॉलीवुड फिल्म धूम का मशहूर गाना ‘धूम मचाले’ बजाया गया। ममदानी का भाषण खत्म होते ही यह गाना बैकग्राउंड में बजने लगा। स्टेज पर जोहरान के साथ उनकी पत्नी और मां भी मौजूद थीं। आवाज जरा तेज कर लो ट्रंप ममदानी ने भाषण में डोनाल्ट ट्रंप को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस शहर (न्यूयॉर्क) ने ट्रंप को पैदा किया, वही अब देश को दिखाएगा कि उन्हें कैसे हराया जाता है। ट्रंप मुझे पता है कि आप यह देख रहे हैं। मेरे पास आपके लिए चार शब्द हैं- ‘वॉल्यूम जरा तेज करो’।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




