
राजस्थान : छात्रा का मोबाइल जांचने पर प्रधानाचार्य निलंबित
संक्षेप: राजस्थान के जोधपुर में एक सरकारी स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य शकील अहमद को एक छात्रा का मोबाइल फोन जांचने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। छात्रा ने आरोप लगाया कि अहमद ने उसके फोन की कॉल डिटेल और...
- जोधपुर के सरकारी स्कूल का मामला जोधपुर, एजेंसी। राजस्थान के जोधपुर में एक सरकारी स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य को एक छात्रा का मोबाइल फोन जांचने के आरोप में शनिवार को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि पीएमश्री महात्मा गांधी सरकारी विद्यालय की 11वीं कक्षा की एक छात्रा शनिवार को स्कूल में मोबाइल फोन लेकर आई थी। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य शकील अहमद ने फोन जब्त किया और कथित तौर पर फोन को अनलॉक कर कॉल डिटेल, गैलरी व सोशल मीडिया ऐप की जांच की। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि अहमद ने छात्रा से कक्षा में उसके बगल में बैठने वाले एक लड़के के बारे में पूछताछ की।
जांच में प्रधानाचार्य के विरूद्ध लगे आरोप सही पाए गए। इसे निजता का उल्लंघन मानते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने उन्हें निलंबित कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




