
लद्दाख हिंसा::चूरू का व्यक्ति जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर हिरासत में
जोधपुर में पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति विजय पाल को हिरासत में लिया, जो सोनम वांगचुक के समर्थन में नारेबाजी कर रहा था। विजय पाल ने तिरंगा लेकर 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। पुलिस ने कहा कि विजय पाल...
जोधपुर,एजेंसी। पुलिस ने शनिवार को जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। इसी जेल में सोनम वांगचुक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत बंद हैं। यह व्यक्ति कार्यकर्ता के समर्थन में नारेबाजी कर रहा था। जानकारी के अनुसार राजस्थान के चूरू जिले के रहनेवाले विजय पाल जेल के पास मीडियाकर्मियों के सामने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। रातानाडा पुलिस थाने के प्रभारी दिनेश लखावत ने कहा कि विजय पाल को हिरासत में लिया गया है। वह खुद को एक आम आदमी बता रहा है।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा, अभी तक उसके पास से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। विजय पाल ने पुलिस को बताया कि सोनम वांगचुक एक देशभक्त हैं। लेह-लद्दाख के सभी नागरिक देशभक्त हैं। इन्हीं लोगों ने भारतीय सेना को कारगिल घुसपैठ की सूचना दी थी। जब मुझे पता चला कि वांगचुक को जोधपुर लाया गया है, तो मैं सुबह उठा और साइकिल से सुजानगढ़ रेलवे स्टेशन गया। वहां से मैं ट्रेन पकड़कर जोधपुर आया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


