जेएनयू परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर जेएनयूएसयू ने उठाई मांग

Jan 27, 2026 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने परिसर में बढ़ती वाहन दुर्घटनाओं और सुरक्षा खतरों के संबंध में प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है। छात्र संघ ने 27 जनवरी को मुख्य सुरक्षा अधिकारी को आवेदन दिया, जिसमें सड़क सुरक्षा के लिए त्वरित कदम उठाने की मांग की गई है। स्पीड ब्रेकर और गति नियंत्रण संकेतक लगाने की भी अपील की गई।

जेएनयू परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर जेएनयूएसयू ने उठाई मांग

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने परिसर में लगातार हो रही वाहन दुर्घटनाओं और उससे उत्पन्न सुरक्षा जोखिमों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है। जेएनयूएसयू ने 27 जनवरी को मुख्य सुरक्षा अधिकारी को एक आवेदन सौंपते हुए परिसर में सड़क सुरक्षा के लिए त्वरित और ठोस कदम उठाने की मांग की है। छात्र संघ ने अपने ज्ञापन में कहा है कि परिसर के भीतर तेज रफ्तार वाहनों के कारण छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जेएनयूएसयू ने इन घटनाओं को देखते हुए तत्काल रोकथाम के उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से परिसर की सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाने, गति नियंत्रण से संबंधित संकेतक बोर्ड लगाने, निर्धारित गति सीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और फुटपाथों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की गई है। छात्र संघ का कहना है कि इन कदमों से परिसर में पैदल चलने वाले छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। जेएनयूएसयू ने प्रशासन से अपील की है कि छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;