ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीजेएनयू छात्रसंघ चुनाव : शुरुआती नतीजों में चारों सीटों पर लेफ्ट एलायंस आगे

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव : शुरुआती नतीजों में चारों सीटों पर लेफ्ट एलायंस आगे

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के शुरुआती परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अभी 800 वोटों की गिनती हो चुकी है और सभी सीटों पर लेफ्ट एलायंस का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में खड़े प्रत्याशियों...

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव : शुरुआती नतीजों में चारों सीटों पर लेफ्ट एलायंस आगे
हिन्दुस्तान लाइव टीम,नई दिल्लीSat, 09 Sep 2017 04:32 PM
ऐप पर पढ़ें

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के शुरुआती परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अभी 800 वोटों की गिनती हो चुकी है और सभी सीटों पर लेफ्ट एलायंस का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में खड़े प्रत्याशियों में सबसे पहले नंबर पर लेफ्ट एलायंस की गीता कुमारी है। इन्हें अब तक 217 वोट मिले हैं जबिक दूसरे नंबर पर एबीवीपी की निधि त्रिपाठी हैं। इन्हें 201 वोट मिले हैं।   
गौरतलब है कि जेएनयू में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान किए गए थे। इस बार कुल 4639 मतदाताओं ने वोट डाले। पिछले वर्ष जहां 59.6 फीसदी मदतान हुआ था, वहीं इस वर्ष 58.69 फीसदी वोट पड़े। वोटों की गिनती शुक्रवार रात 9 बजे ही शुरू हो गई। इसके अंतिम नतीजे 11 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। इस साल मुकाबला यूनाइटेड लेफ्ट, बापसा और एबीवीपी के बीच माना जा रहा है। 

अध्यक्ष पद

  • गीता कुमारी          217 (लेफ्ट एलायंस)
  • निधि त्रिपाठी         201 (एबीवीपी)
  • शबाना अली          184 (बीएपीएसए)
  • एमडी फारूक         76 (नर्दिलीय)
  • अपराजित राजा      68 (एआईएसएफ)
  • वष्णिकिा सिंह       11 (एनएसयूआई)
  • गौरव कुमार           05 (नर्दिलीय)

उपाध्यक्ष

  • सिमोन जोया खान        243 (लेफ्ट एलायंस)
  • दुर्गेश कुमार                 215  (एबीवीपी)
  • सुभाष कुन्नर               188 (बीएपीएसए)
  • फ्रांसिस लालरेमीमामा    35 (एनएसयूआई)

महासचिव

  • दुर्गिलाल श्रीकृष्णा      344 (लेफ्ट एलायंस)
  • निकुंज मकवाना        189 (एबीवीपी)
  • करम बिदान्यान        161 (बापसा)
  • प्रीती ध्रुव                   33 (एनएसयूआई)

सह सचिव

  • शुभांशु सिंह             246 (लेफ्ट एलायंस)
  • पंकज केशरी           200 (एबीवीपी)
  • विनोद कुमार          181 (बीएपीएसए) 
  • एमडी महदी हसन    26 (एआईएसएफ)
  • अलीमुद्दीन              20 (एनएसयूआई)
  • शिवेंद्र कुमार पंडी     11 (नर्दिलीय)
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें