जेएनयू चीफ प्रॉक्टर की गाड़ी में तोड़फोड़

Feb 14, 2026 05:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में शुक्रवार रात चीफ प्रॉक्टर की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। गाड़ी कैंपस में स्थित चीफ प्रॉक्टर के आवास के नीचे खड़ी थी। इस घटना को छात्रसंघ के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन छात्र संघ की अध्यक्ष अदिति ने इससे अनभिज्ञता जताई है।

जेएनयू चीफ प्रॉक्टर की गाड़ी में तोड़फोड़

नई दिल्ली, प्र. सं.। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में चीफ प्रॉक्टर की गाड़ी का शीशा शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। गाड़ी कैंपस में दक्षिणपुरम स्थित चीफ प्रॉक्टर के आवास के नीचे खड़ी थी। इस पूरे प्रकरण में चीफ प्रॉक्टर ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। मामले को छात्रसंघ पदाधिकारियों पर कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इस प्रकरण को लेकर जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष अदिति ने अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ की इसमें कोई संलिप्ता नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।