ज्वैलर के गहने-स्कूटी लेकर बदमाश फरार

Mar 02, 2026 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली के शास्त्री पार्क में तीन बदमाशों ने ज्वैलर राजपाल वर्मा की स्कूटी लूट ली। इसमें चांदी की पायल, दुकान व लॉकर की चाबी, पर्स और जरूरी कागजात थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना 26 फरवरी की रात को हुई थी।

ज्वैलर के गहने-स्कूटी लेकर बदमाश फरार

नई दिल्ली, का. सं.। शास्त्री पार्क इलाके में तीन बदमाश ज्वैलर की स्कूटी लूटकर फरार हो गए। स्कूटी में चांदी की पायल, दुकान व लॉकर की चाबी, पर्स समेत जरूरी कागजात थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, राजपाल वर्मा परिवार के साथ गीता कॉलोनी में रहते हैं। वह यूपी के गाजियाबाद के मुस्तफाबाद में श्री ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। 26 फरवरी को वह दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। रात करीब 8.20 बजे वह जीरो पुश्ता, देहरादून हाईवे पर पहुंचे ही थे कि तभी स्कूटी सवार तीन लड़के आए और उन्होंने पीड़ित की स्कूटी के टायर की ओर इशारा किया।

इस पर राजपाल ने स्कूटी रोकी और टायर चेक करने लगे। इसी दौरान आरोपियों में से एक लड़का उनकी स्कूटी लेकर फरार हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।