गैंगस्टर चला रहे हैं अमेरिकी राजनीति : जेफरी सैक्स
- स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर पर निशाना साधा नई दिल्ली, एजेंसी।

- स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर पर निशाना साधा नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका के जाने-माने अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स ने कहा कि अमेरिकी राजनीति को गैंगस्टर चला रहे हैं। उन्होंने ईरान युद्ध में अमेरिका की गलतियों का कारण शीर्ष नेताओं की गैंगस्टर जैसी सोच को बताया। इन नेताओं में विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर शामिल हैं।एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में जेफरी सैक्स ने वॉशिंगटन में फैसले लेने की प्रक्रिया को विश्लेषण की कमी वाला बताया। इसके साथ ही मौजूदा संकट का कारण सलाहकारों के एक छोटे और संकीर्ण सोच वाले समूह को ठहराया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में हुई गलतियां एक ऐसे अक्षम बुजुर्ग व्यक्ति के फैसले लेने का नतीजा हैं, जो पीट हेगसेथ जैसे लोगों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
हेगसेथ पूरी तरह से अक्षम और बेवकूफ हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य लोग भी हैं, जिन्हें अपने काम की बिल्कुल भी समझ नहीं है। इनमें स्टीव विटकॉफ और कुशनर हैं। यह एक ऐसा समूह है, जिसने अमेरिका में सत्ता पर कब्जा कर लिया है। वे गैंगस्टरों की तरह सोचते हैं। उनके पास कोई विशेषज्ञता नहीं है। हम आम लोगों को यह सब पता नहीं चलता कि अंदर क्या बातें हो रही हैं, लेकिन हम रोजाना लीक हुई ख़बरों के बारे में पढ़ते हैं। कभी-कभी मिस्टर केंट जैसे लोगों के इस्तीफे भी देखते हैं।सैक्स ने ईरान की क्षमताओं को कम आंकने और दुष्प्रचार पर निर्भर रहने के लिए अमेरिका की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका को तो यह भी नहीं पता कि ईरान के संवर्धित यूरेनियम वाले ठिकाने कहां हैं।बता दें कि अमेरिका के नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के निदेशक जोसेफ केंट ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने जोर देकर कहा था कि ईरान से अमेरिका को कोई तत्काल खतरा नहीं है और उन्होंने सैन्य कार्रवाई के पीछे दिए गए तर्कों की कड़ी आलोचना की थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


