
एप्सटीन फाइल्स : मस्क, एंड्रूयू समेत में कई हस्तियों के नाम
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी जेफ्री एप्सटीन से जुड़े दस्तावेजों में कई प्रभावशाली हस्तियों के नाम सामने आए हैं। इनमें ऐलन मस्क, प्रिंस एंड्रयू, और रिचर्ड ब्रैनसन शामिल हैं। सभी ने यौन अपराधों के आरोपों से इनकार किया है। मिरोस्लाव लाजैक ने इस्तीफा दे दिया है।
न्यूयॉर्क, एजेंसी। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी जेफ्री एप्सटीन से जुड़े दस्तावेजों में कई प्रभावशाली हस्तियों के नाम सामने आए हैं। हालांकि इन सभी ने किसी भी प्रकार के यौन अपराध में संलिप्तता से इनकार किया है और किसी पर भी आपराधिक आरोप तय नहीं हुए हैं। ऐलन मस्क : एपस्टीन फाइल्स में टेस्ला के मालिक ऐलन मस्क का नाम भी शामिल है। ईमेल्स में एपस्टीन के द्वीप पर जाने की चर्चा है, लेकिन मस्क ने सोशल मीडिया पर साफ कहा कि उन्होंने एपस्टीन के निमंत्रण को ठुकरा दिया था। एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर : ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर, फाइल्स में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।
वर्जीनिया गिउफ्रे ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि एपस्टीन ने उन्हें 17 साल की उम्र में प्रिंस एंड्रयू के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। हालांकि प्रिंस एंड्रयू ने इन आरोपों से इनकार किया है। रिचर्ड ब्रैनसन : वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन का उससे संपर्क रहा। हालांकि, ब्रैनसन की कंपनी ने सफाई दी कि उन्हें एपस्टीन के खिलाफ गंभीर आरोपों की पूरी जानकारी नहीं थी। जब उन्हें इसका पता चला तो उन्होंने उससे दूरी बना ली थी। स्टीवन टिश : एपस्टीन फाइल्स में न्यूयॉर्क जायंट्स फुटबॉल टीम के को-ओनर स्टीवन टिश का नाम भी सैकड़ों बार दर्ज है। टिश ने बताया कि भले ही वो एपस्टीन को जानते थे, लेकिन वो उसके साथ किसी भी गलत गतिविधि में शामिल नहीं थे। मिरोस्लाव लाजैक : स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लाजैक भी इस लिस्ट का हिस्सा रहे। आरोपों के बाद उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। कई दूसरे बड़े नाम भी शामिल एपस्टीन फाइल्स में 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक आयोजन समिति के प्रेसीडेंट केसी वासरमैन, गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन, ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन और इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद बराक जैसे नाम भी शामिल हैं। इन सभी पर कोई ना कोई आरोप है, जिससे उन्होंने साफ इनकार किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




