जेईई-मेन में 26 अभ्यर्थियों ने ‘परफेक्ट 100’ हासिल किया
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जेईई-मेन के परिणाम घोषित किए। 26 छात्रों ने 'परफेक्ट एनटीए स्कोर: परसेंटाइल 100' हासिल किया। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के छात्रों ने सर्वाधिक 5-5 छात्रों के साथ इस उपलब्धि को साझा किया। परीक्षा में कुल 13 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के परिणाम जारी कर दिए। एजेंसी के अनुसार, 26 अभ्यर्थियों ने ‘परफेक्ट एनटीए स्कोर: परसेंटाइल 100’ हासिल किया है। एनटीए की ओर से यह जानकारी दी गई। बताया कि जनवरी में पहले चरण की परीक्षा में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, वहीं अप्रैल में दूसरे चरण की परीक्षा 10 लाख से अधिक छात्रों ने दी। इनमें से आठ लाख ऐसे रहे, जिन्होंने दोनों चरणों की परीक्षा दी। बताया कि 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 26 रही। यह 2025 की परीक्षा में यह उपलब्धि पाने वाले अभ्यथियों की संख्या से एक अधिक है।तेलंगाना-आंध्र
के छात्रों का दबदबाअधिकारियों ने बताया कि परीक्षा परिणाम में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के छात्रों का दबदबा रहा। दोनों राज्यों से सर्वाधिक पांच-पांच छात्रों ने परफेक्ट 100 स्कोर किया है। राजस्थान, दिल्ली का भी बेहतर प्रदर्शन रहा।किस राज्य से कितने छात्रराज्य संख्याआंध्र प्रदेश 05तेलंगाना 05राजस्थान 04दिल्ली 03महाराष्ट्र 02हरियाणा 02चंडीगढ़ 01बिहार 01गुजरात 01ओडिशा 01(परफेक्ट 100 स्कोर करने वाले छात्रों की संख्या)ऐसे तय होता है स्कोरएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनटीए परिणाम में प्रतिशत नहीं, बल्कि मानकीकृत स्कोर जारी किया जाता है, जिसे परसेंटाइल कहा जाता है। यह कई पालियों में होने वाली परीक्षा के अंकों का मानकीकृत रूप होता है, जो किसी एक पाली में परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों के सापेक्ष प्रदर्शन पर आधारित होता है। परीक्षा कई दिन और कई पालियों में होने के कारण प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर को बराबर करने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जाती है। उदाहरण के लिए यदि किसी पाली में एक लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी और आपका स्कोर 98 रहा, तो इसका अर्थ यह है कि उस पाली में परीक्षा देने वाले 98 प्रतिशत छात्र आपसे पीछे रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


