ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीजयंत चौधरी रालोद के नए अध्यक्ष चुने गए

जयंत चौधरी रालोद के नए अध्यक्ष चुने गए

नई दिल्ली, एजेंसी। जयंत चौधरी मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नए...

जयंत चौधरी रालोद के नए अध्यक्ष चुने गए
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 25 May 2021 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी।

जयंत चौधरी मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। पिता अजित चौधरी के निधन के बाद जयंत को इस पद के लिए चुना गया है। अजित चौधरी का कोरोना संक्रमण के चलते 6 मई को निधन हो गया था। जयंत अभी तक पार्टी के उपाध्यक्ष थे।

पार्टी की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि जयंत चौधरी को पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने का फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन हुई बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान पार्टी के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने जयंत के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए पेश किया जिसका पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव मुंशीराम पाल ने अनुमोदन किया तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया। जयंत ने इस पद पर चुने जाने के बाद पार्टी के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी से पार्टी नेताओं चौधरी चरण सिंह और अजित सिंह के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें