Japan s Komeito Party Splits from Ruling Coalition Amid Corruption Allegations जापान के सत्तारूढ़ गठबंधन से अलग हुई कोमेइतो पार्टी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsJapan s Komeito Party Splits from Ruling Coalition Amid Corruption Allegations

जापान के सत्तारूढ़ गठबंधन से अलग हुई कोमेइतो पार्टी

बढ़ सकती हैं सरकार की मुश्किलें, संसद के दोनों सदनों में पहले ही खो चुकी बहुमत।

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 10 Oct 2025 05:09 PM
share Share
Follow Us on
 जापान के सत्तारूढ़ गठबंधन से अलग हुई कोमेइतो पार्टी

टोक्यों, एजेंसी। जापान में एलडीपी के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन से शुक्रवार को कोमेइतो पार्टी ने अलग होने का ऐलान कर दिया। पार्टी ने कहा, एलडीपी पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद ये निर्णय लिया गया है। कोमेइतो नेता तेत्सुओ सेइतो ने इस फैसले का ऐलान किया। पार्टी का ये निर्णय लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों के लिए एक गंभीर झटका है, जिन्होंने पिछले सप्ताहांत धुर-रूढ़िवादी सांसद साने ताकाइची को अपना नेता चुना था। ताकाइची अभी भी जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बन सकती हैं, लेकिन बौद्ध समर्थित कोमेइतो के साथ छोड़ देने से लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को सत्ता में बने रहने के लिए कम से कम एक अन्य गठबंधन सहयोगी खोजने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

सत्तारूढ़ गठबंधन पहले ही संसद के दोनों सदनों में अपना बहुमत खो चुका है। निचले सदन में इस महीने के अंत में नये प्रधानमंत्री के लिए मतदान होना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।