Japan Open Carlos Alcaraz Reaches Semifinals with Win Over Brandon Nakashima खेल : जापान ओपन : कार्लोस अल्काराज सेमीफाइनल में, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsJapan Open Carlos Alcaraz Reaches Semifinals with Win Over Brandon Nakashima

खेल : जापान ओपन : कार्लोस अल्काराज सेमीफाइनल में

जापान ओपन : कार्लोस अल्काराज सेमीफाइनल में टोक्यो। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 28 Sep 2025 06:25 PM
share Share
Follow Us on
खेल : जापान ओपन : कार्लोस अल्काराज सेमीफाइनल में

जापान ओपन : कार्लोस अल्काराज सेमीफाइनल में टोक्यो। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने अमेरिका के ब्रैंडन नाकाशिमा को हराकर जापान ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रविवार को क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर एक खिलाड़ी अल्काराज ने एक ही सीजन में करियर की 65वीं जीत दर्ज करते हुए ब्रैंडन नाकाशिमा को 6-2, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अल्काराज सोमवार को अंतिम चार में नोर्वे के कैस्पर रूड से भिड़ेंगे। स्पेनिश खिलाड़ी का नॉर्वे के खिलाड़ी के खिलाफ अब तक का रिकॉर्ड 4-1 है, लेकिन रूड ने पिछले साल एटीपी फाइनल में लगातार सेटों में जीत हासिल की थी।

दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज का सामना लगातार दूसरे दिन हमवतन जेनसन ब्रूक्सबी से होगा। फ्रिट्ज ने सेबेस्टियन कोर्डा को 6-3, 6-7, 6-3 से हराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।