राजौरी आतंकी हमले में सहयोगी पर चार्जशीट दाखिल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में दो साल पहले हुए आतंकी हमले में राज्य जांच एजेंसी ने साबिर हुसैन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। उसे आतंकियों को शरण देने और मदद करने का आरोपी बताया गया है। यह हमला 22 अप्रैल 2024 को थानामंडी क्षेत्र के कुंडा गांव में हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

राजौरी आतंकी हमले में सहयोगी पर चार्जशीट दाखिल

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में दो साल पहले हुए आतंकी हमले के मामले में राज्य जांच एजेंसी ने एक व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। अधिकारियों के अनुसार, साबर हुसैन नामक आरोपी पर आतंकियों को शरण देने, खाना और अन्य मदद करने का आरोप है। बताया गया कि उसने लश्कर-ए-तैयबा और उसके सहयोगी संगठन टीआरएफ से जुड़े आतंकियों की मदद की थी। यह मामला 22 अप्रैल 2024 का है, जब आतंकियों ने थानामंडी क्षेत्र के कुंडा गांव में एक घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस हमले में मोहम्मद रजाक की मौत हो गई थी, जबकि उनके भाई ताहिर खुर्शीद (टेरिटोरियल आर्मी के जवान) घायल हो गए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।