
जम्मू-कश्मीर : राजौरी में दो महीने तक वीपीएन सेवा बंद
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा कारणों से सभी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) सेवाओं को दो महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा ने इस आदेश को जारी किया है। वीपीएन के संदिग्ध इस्तेमाल के कारण यह कदम उठाया गया है।
जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से शनिवार को सभी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) सेवाओं को दो महीने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा ने यह आदेश जारी किया। एसएसपी राजौरी गौरव सिकरवार ने बताया कि जिले के कई इलाकों में वीपीएन के असामान्य और संदिग्ध इस्तेमाल की जानकारी मिली है। आदेश के मुताबिक, वीपीएन के जरिए यूजर्स अपनी पहचान छिपाकर वेबसाइट ब्लॉक और फायरवॉल को बायपास कर सकते हैं, जिससे भ्रामक या भड़काऊ सामग्री फैलाने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की आशंका बढ़ जाती है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




