जम्मू-कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क खत्म करने का संकल्प लिया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किश्तवाड़ में नशा-विरोधी पदयात्रा का नेतृत्व किया। जनसमुदाय ने नशा-मुक्त समाज और नार्को-टेरर नेटवर्क खत्म करने का संकल्प लिया। 56 दिन से चल रहे नशामुक्त अभियान के तहत 19 जिलों में पदयात्रा आयोजित की गई। उपराज्यपाल ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात की।

जम्मू-कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क खत्म करने का संकल्प लिया

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को किश्तवाड़ जिले में नशा-विरोधी पदयात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा में शामिल जनसमुदाय ने नशा-मुक्त समाज बनाने और पूरे केंद्रशासित प्रदेश में नार्को-टेरर नेटवर्क के खात्मे का संकल्प लिया। प्रदेश में 56 दिन से जारी नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत 19 जिलों में पदयात्रा निकाली गई। किश्तवाड़ में अभियान के समापन पर उपराज्यपाल ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जमीनी स्तर पर प्रतिरोध को बढ़ावा देना और नार्को-टेररिज्म को खत्म करना है।’ उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्तर पर नशे के धंधे की कड़ी को तोड़ रहा है और नार्को-टेरर गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।

कहा, ‘चाहे सीमा पार के तस्कर हों, पैडलर्स हों या आतंकी फंडिंग करने वाले हों, उनके लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है। हमारी एजेंसियां ​​हर नार्को-आतंकवादी को ढूंढ रही हैं और उनके नेटवर्क को स्थायी रूप से खत्म कर रही हैं।’

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।