जम्मू-कश्मीर: नार्को-आतंक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज करें: मनोज सिन्हा
श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मादक पदार्थों और आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती और नशा मुक्त अभियान को मजबूत करने का आदेश दिया। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिताओं और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय मादक पदार्थों और आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती कर मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल को और मजबूत बनाने को कहा।मनोज सिन्हा ने लोक भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 'नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान' की प्रगति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। उपराज्यपाल ने मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों पर सख्त नियंत्रण और जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के बारे में अधिक जानकारी सार्वजनिक की जाए, ताकि समाज में इनके खिलाफ जागरूकता और सहयोग बढ़ सके।
सिन्हा ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूल एवं उच्च शिक्षा विभागों को खेल प्रतियोगिताएं और युवा सहभागिता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए।


