जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल कराएंगे : उमर
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कहा कि उनकी सरकार जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उल्लेख किया कि अनुच्छेद 370 अब भी संविधान में है, लेकिन इसे खोखला कर दिया गया है। उन्होंने वादों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान फिर दोहराया कि उनकी सरकार जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल कराने के लिए प्रतिबद्ध है। गुरुवार को उपराज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा समाप्त करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि अभिभाषण में अनुच्छेद 370 का विशेष रूप से उल्लेख नहीं किया गया, क्योंकि यह प्रावधान अब भी संविधान में है। हालांकि इसे खोखला कर दिया गया है। कहा कि अगर इसे संविधान से हटा दिया गया होता, तो मैं कहता कि इसे फिर से सम्मिलित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं यह दोहराना चाहता हूं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और यह सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को बहाल कराने के वादे के प्रति प्रतिबद्ध है।’
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



