Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsJammu and Kashmir CM Omar Abdullah Cancels Cultural Programs Following Cloudburst Tragedy
किश्तवाड़ हादसा: मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर चाय पार्टी और सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द किए

किश्तवाड़ हादसा: मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर चाय पार्टी और सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द किए

संक्षेप:

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई मौतों के कारण स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 'एट होम' चाय पार्टी और सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

Aug 14, 2025 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से हुई मौतों के बाद शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 'एट होम' चाय पार्टी और सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई त्रासदी को देखते हुए, मैंने कल (शुक्रवार) शाम को चाय पार्टी रद्द करने का फैसला किया है। हमने सुबह के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं करने का फैसला किया है। औपचारिक कार्यक्रम - भाषण, मार्च पास्ट आदि योजना के अनुसार ही होंगे। अब्दुल्ला श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में मार्च पास्ट की सलामी लेंगे

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।