‘ईरानी युद्धपोत पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण’
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरानी पोत पर अमेरिकी हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ईरानी नौसैनिक भारत के मेहमान थे और अमेरिका ने श्रीलंका तट के पास टॉरपीडो से हमला कर पोत को डुबो दिया। उन्होंने छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा के लिए केंद्र से समन्वय की बात की।

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारत में नौसैनिक युद्धाभ्यास से लौट रहे ईरानी पोत पर अमेरिकी हमले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में अब्दुल्ला ने कहा कि ईरानी नौसैनिक हमारे मेहमान थे। लौटते वक्त श्रीलंका तट के पास अमेरिका ने टॉरपीडो से हमला कर पोत को डुबा दिया। उन्होंने आशंका जताई कि इस कदम से भारत को भी युद्ध में घसीटने की कोशिश की जा रही है। अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार ईरान में फंसे राज्य के छात्रों और अन्य नागरिकों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से समन्वय बना रही है। कहा कि राज्य में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे लोगों को हालात का फायदा नहीं उठाने दिया जाएगा।
इससे पूर्व बुधवार को उन्होंने सिविल सोसाइटी के सदस्यों और धार्मिक नेताओं से मुलाकात की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


