जम्मू में भड़काऊ सोशल मीडिया सामग्री पर 60 दिनों का प्रतिबंध

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जम्मू जिला प्रशासन ने सांप्रदायिक सौहार्द को खतरे का हवाला देते हुए 60 दिनों के लिए लगाया प्रतिबंध

जम्मू में भड़काऊ सोशल मीडिया सामग्री पर 60 दिनों का प्रतिबंध

जम्मू, एजेंसी। जम्मू जिला प्रशासन ने सार्वजनिक व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द को खतरे का हवाला देते हुए 60 दिनों के लिए सोशल मीडिया मंचों पर सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील और भड़काऊ सामग्री साझा करने पर गुरुवार को पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। प्रशासन ने कहा कि सांप्रदायिक रूप से उकसाने वाली, झूठी और भड़काऊ सामग्री फैलाने के लिए सोशल मीडिया मंचों का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक शांति भंग होने, सांप्रदायिक तनाव पैदा होने और जान-माल को खतरा होने की आशंका है। इसलिए, यह प्रतिबंध लागू किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।