Jamia Millia Islamia Declares Class 12 Results Top Scorers Revealed जामिया ने 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsJamia Millia Islamia Declares Class 12 Results Top Scorers Revealed

जामिया ने 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने कक्षा 12 के परिणामों की घोषणा की। इस वर्ष 905 छात्रों ने परीक्षा दी। कला स्ट्रीम में पल्लवी गुरिया ने 97.4% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य में फरहान रशीक...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 14 May 2025 09:05 PM
share Share
Follow Us on
जामिया ने 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर जामिया स्कूलों के कक्षा 12 के परिणाम घोषित किए। कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और कुलसचिव प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा में कुल 905 छात्र शामिल हुए। कला स्ट्रीम में पल्लवी गुरिया ने 97.4 फीसदी अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। सैमन जेहरा जैदी ने 97% अंक प्राप्त कर दूसरा और शाहिद रिदाद हसन 96.8% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य स्ट्रीम में फरहान रशीक ने 95.8% अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया।

मरियम ने 95.6% अंक प्राप्त कर दूसरा और मारिया कमाल ने 95.2% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान स्ट्रीम में मोहम्मद यासिर और सनाउल्लाह ने 97.2% अंक प्राप्त कर पहला, आलिया बी ने 96.8% अंक प्राप्त कर दूसरा और अनीस कौसर ने 96.4% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।