
एक भारत श्रेष्ठ भारत-वतन को जानो कार्यक्रम जामिया हमदर्द में
- आज से 6 दिन चलेगा कार्यक्रम -छठें कश्मीरी युवा विनमय कार्यक्रम की मेजबाजी करेगा
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी में छह दिवसीय कार्यक्रम में कश्मीर के छह जिलों अनंतनाग, बारामूला, बडगाम, कुपवाड़ा, पुलवामा और श्रीनगर से 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 132 युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक संवाद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, नेतृत्व कार्यशालाएं, करियर परामर्श सत्र, संस्थागत भ्रमण और राष्ट्रीय विकास से जुड़े कार्यक्रमों से युवाओं को अवगत कराया जाएगा। गृह मंत्रालय और युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जामिया हमदर्द का चयन प्रतिष्ठित 6वें कश्मीरी युवा विनिमय कार्यक्रम के लिए किया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय और युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय ने जामिया हमदर्द को प्रतिष्ठित ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत–वतन को जानो’ 6वें कश्मीरी युवा विनिमय कार्यक्रम की मेजबानी के लिए चुना है।
इसकी जानकारी देते हुए जामिया हमदर्द के रजिस्ट्रार कर्नल ताहिर मुस्तफा ने प्रसन्नता और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालय पर जताया गया विश्वास सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि जामिया हमदर्द युवा जागरूकता और सशक्तिकरण के माध्यम से राष्ट्रीय विकास और राष्ट्रीय एकता में सार्थक योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों के बीच जामिया हमदर्द का चयन उसके शैक्षणिक गौरव, समावेशी सोच और राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जामिया हमदर्द के कार्यवाहक कुलपति प्रो. असगर अली ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम विविधता में एकता की भावना को मजबूत करता है और देश के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं में सांस्कृतिक समझ, भावनात्मक जुड़ाव और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संवाद और साझा अनुभवों के माध्यम से कश्मीर घाटी के युवाओं को राष्ट्रीय मुख्यधारा से जोड़ने का सेतु बनने पर जामिया हमदर्द को गर्व है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




