अंतरिक्ष में मस्तिष्क जैसा विशाल बादल
जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने पीएमआर 1 नामक नेबुला की अनोखी तस्वीर कैद की है, जो पृथ्वी से पांच हजार प्रकाश-वर्ष दूर है। यह नेबुला एक तारे की अंतिम सांसों का प्रतिनिधित्व करता है, जो गैस और धूल छोड़ रहा है। खगोलविदों के लिए यह अभी भी रहस्य है कि यह सूरज जैसा है या विशाल वुल्फ-रायेट तारा।

कैलिफोर्निया, एजेंसी। अंतरिक्ष में पृथ्वी से बहुत दूर स्थित जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने पीएमआर 1 नामक एक नेबुला (बादल) की अनोखी तस्वीर कैद की है। यह देखने में बिल्कुल एक पारदर्शी खोपड़ी के अंदर रखे विशाल दिमाग जैसा है। पृथ्वी से पांच हजार प्रकाश-वर्ष दूर स्थित यह नेबुला असल में अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर पहुंचे एक तारे की आखरी सांसें हैं। यह तारा तेजी से गैस और धूल छोड़ रहा है, जिससे दिमाग के दो हिस्सों जैसा भ्रम पैदा होता है। खगोलविदों के लिए यह अब भी रहस्य है कि यह सूरज जैसा छोटा है या विशाल वुल्फ-रायेट तारा।
फिलहाल, यह सौरमंडल जितना बड़ा चमकदार बादल किसी ब्रेन स्पॉन की तरह तैर रहा है। नेबुला एक बड़ा अंतरिक्षीय बादल होता है, जो गैस और धूल से बना होता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


