हाईकोर्ट ने जैकलीन की याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
पटियाला हाउस अदालत ने जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। जैकलीन ने कहा है कि वह सरकारी गवाह बनना चाहती हैं और सुकेश चंद्रशेखर के बारे में जानकारी प्रदान करेंगी। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 20 अप्रैल तय की है।

पटियाला हाउस अदालत ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े दौ सौ करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में सरकारी गवाह बनने से संबंधित अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा। विशेष जज प्रशांत शर्मा की अदालत ने जांच एजेंसी को नोटिस जारी किया है। इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 20 अप्रैल तय की है। अपनी याचिका में जैकलीन ने कहा कि वह सरकारी गवाह बनना चाहती है। उसे जो कुछ भी सुकेश के बारे में जानकारी है वह पुलिस व अदालत को देगी। जैकलीन का यह भी कहना है कि उसे सुकेश के आपराधिक प्रवृत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
ज्ञात रहे कि जांच के सिलसिले में ईडी की ओर से कई बार तलब की जा चुकीं फर्नांडिस का नाम एजेंसी की ओर से दायर पूरक आरोपपत्र में पहली बार आरोपी के तौर सामने आया था। पिछले साल तीन जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने धनशोधन मामले में ईडी की जांच रिपोर्ट (ईसीआईआर) को रद्द करने की फर्नांडिस की याचिका खारिज कर दी थी। दो महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रवर्तकों शिविंदर सिंह व मलविंदर सिंह की पत्नियों से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की ठगी के लिए चंद्रशेखर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


