चीन सीमा पर आईटीबीपी की गश्त में तीन गुना तक बढ़ोतरी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

चीन सीमा पर आईटीबीपी की गश्त में तीन गुना तक बढ़ोतरी-गलवान घटना के बाद सुरक्षा निगरानी लगातार हो रही बेहतर नई दिल्ली। विशेष संवाददाता वर्ष 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के...

 चीन सीमा पर आईटीबीपी की गश्त में तीन गुना तक बढ़ोतरी

चीन सीमा पर आईटीबीपी की गश्त में तीन गुना तक बढ़ोतरी -गलवान घटना के बाद सुरक्षा निगरानी लगातार हो रही बेहतरनई दिल्ली। विशेष संवाददातावर्ष 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा सीमा पर गश्त में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच आईटीबीपी ने कुल 4,503 गश्त कीं। इस अवधि में औसतन हर महीने लगभग 500 गश्त की गईं, जो सीमा पर बढ़ी हुई सतर्कता को दर्शाता है।रिपोर्ट

बताती है कि इससे पहले जनवरी 2023 से मार्च 2024 के बीच 15 महीनों में कुल 6,561 गश्त की गई थीं, जिनका मासिक औसत करीब 437 गश्त रहा। वहीं, अप्रैल 2022 से दिसंबर 2022 के नौ महीनों के दौरान 2,899 गश्त दर्ज की गई थीं, जो औसतन लगभग 322 गश्त प्रति माह थीं।यदि पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2017-18 में पूरे साल के दौरान केवल 2,083 गश्त ही की गई थीं, यानी उस समय औसतन करीब 173 गश्त प्रति माह होती थीं। इस तुलना से स्पष्ट है कि हाल के वर्षों में, विशेषकर गलवान घटना के बाद, गश्त की संख्या में लगातार और तेज़ वृद्धि हुई है। यह बढ़ोत्तरी लगभग तीन गुना है।रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2023 तक पूर्वी लद्दाख के 65 में से कम से कम 26 पेट्रोलिंग प्वाइंट (पीपी) ऐसे थे, जहां अप्रैल-मई 2020 के बाद भारतीय जवान गश्त नहीं कर पा रहे थे। इनमें से कई क्षेत्रों को अब “बफर ज़ोन” के रूप में विकसित किया गया है, जहां दोनों देशों के सुरक्षा बल फिलहाल गश्त से परहेज कर रही हैं।भारत-तिब्बत सीमा पुलिस लगभग 3,488 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा की निगरानी करती है, जो लद्दाख के काराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश के जचेप ला तक फैली हुई है। यह बल नियमित गश्त, विशेष अभियान और संयुक्त पेट्रोलिंग के जरिए सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।