समुद्र किनारे छाता ले जाने पर रोक
इटली के सार्डिनिया द्वीप पर पुंटा मोलेंटिस समुद्र तट पर 10 से 65 वर्ष के लोगों के लिए छाता, टेंट या शेड लाने पर रोक लगा दी गई है। केवल 10 साल तक के बच्चों वाले परिवार और 65 से अधिक उम्र के लोगों को अनुमति मिलेगी। इस नियम का उद्देश्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

10 से 65 वर्ष के लोगों के लिए जारी किया गया नया सुरक्षा नियम सोशल मीडिया पर लोग इस नए नियम की कड़ी आलोचना कर रहे हैं
समुद्र तट पर सीमाएँ
रोम, एजेंसी। इटली के सार्डिनिया द्वीप पर स्थित पुंटा मोलेंटिस समुद्र तट पर इस गर्मी में पर्यटकों को छांव की कमी का सामना करना पड़ेगा।
सुरक्षा कारण
अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 10 से 65 साल के लोगों के लिए छाता, टेंट या किसी भी तरह का शेड ले जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। नए आदेश के मुताबिक, केवल 10 साल तक के बच्चों वाले परिवारों और 65 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को ही अपने साथ छाता लाने की अनुमति होगी। जून से अक्तूबर के अंत तक तट पर जाने वाले लोगों से लगभग 960 का शुल्क लिया जाएगा। दिव्यांगों को इस फीस से छूट दी गई है।
पिछले वर्ष का अनुभव
दरअसल, पिछले साल इस इलाके में आग लग गई थी। उस समय समुद्र तट पर भारी भीड़ और चारों तरफ लगे सैकड़ों छातों के कारण जमीन के रास्ते लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना नामुमकिन हो गया था, जिसके बाद लोगों को नावों के जरिये बचाना पड़ा।
भीड़ प्रबंधन नियम
कुछ लोग एक-दूसरे के करीब छाते लगा लेते हैं, जिससे आपातकालीन रास्ता रुक जाता है। बता दें कि इटली में समुद्र तटों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले भी रेत ले जाने पर भारी जुर्माना, ऑनलाइन रिजर्वेशन और तौलिए की जगह स्ट्रॉ मैट के उपयोग जैसे नियम लागू हो चुके हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


