ईरान पैकेज::हिज्बुल्लाह के ड्रोन हमले में एक इजरायली सैनिक की मौत

Apr 30, 2026 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बेरूत, एजेंसी। दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ड्रोन हमले में गुरुवार को एकईरान पैकेज::हिज्बुल्लाह के ड्रोन हमले में एक इजरायली सैनिक की मौत

ईरान पैकेज::हिज्बुल्लाह के ड्रोन हमले में एक इजरायली सैनिक की मौत

बेरूत, एजेंसी। दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ड्रोन हमले में गुरुवार को एक इजरायली सैनिक की मौत हो गई।इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने यह जानकारी दी।सेना ने सैनिक की पहचान 19 वर्षीय सार्जेंट लियम बेन हामो के रूप में की है, जो गोलानी ब्रिगेड की 13वीं बटालियन में एक कॉम्बैट सैनिक थे। सेना ने बताया कि शहीद सैनिक के परिवार को सूचित कर दिया गया है।बयान में आगे कहा गया, जिस घटना में सार्जेंट लियम बेन हामो शहीद हुए, उसी दौरान आईडीएफ का एक और सैनिक मध्यम रूप से घायल हो गया।सेना ने बताया कि घायल सैनिक को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है, और उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है।एक

अलग घटना में उत्तरी इजरायल में हिज्बुल्लाह के एक ड्रोन ने एक सैन्य वाहन पर हमला किया, जिसमें 12 सैनिक घायल हो गए।लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।