लेबनान में आतंकी सेल को खत्म किया : इजरायल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इजरायली सेना ने शनिवार को कहा कि उसकी वायुसेना ने दक्षिणी लेबनान में एक आतंकी सेल को समाप्त कर दिया है। यह कार्रवाई इजरायल की 'फॉरवर्ड डिफेंस लाइन' के पास की गई, जो उत्तरी इलाकों को खतरे से बचाने के लिए है। सेना ने हमले में मारे गए संदिग्ध लड़ाकों की संख्या की जानकारी नहीं दी।

लेबनान में आतंकी सेल को खत्म किया : इजरायल

येरुशलम, एजेंसी। इजरायली सेना ने शनिवार को दावा किया कि उसकी वायुसेना ने दक्षिणी लेबनान में एक आतंकी सेल को खत्म कर दिया है, जो उसके सैनिकों के नजदीक सक्रिय था। इजरायली सेना के अनुसार यह कार्रवाई उस 'फॉरवर्ड डिफेंस लाइन' के पास की गई, जिसका उद्देश्य इजरायल के उत्तरी इलाकों को संभावित खतरों से बचाना है। सेना ने कहा कि यह समूह उसके सैनिकों के करीब काम कर रहा था, जिससे तत्काल खतरा उत्पन्न हो रहा था। हालांकि, सेना ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस हमले में कितने संदिग्ध लड़ाके मारे गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।