ईरान पैकेज::::ईरान की सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल सुविधा पर हमला

Apr 06, 2026 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इजरायल ने सोमवार को ईरान की सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल सुविधा असलूयेह पर हमला किया। रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने पुष्टि की कि यह हमला ईरान के लिए गंभीर आर्थिक झटका है। इससे पहले, इजरायल ने महशहर पेट्रोकेमिकल स्पेशल जोन पर भी हमला किया था, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी।

ईरान पैकेज::::ईरान की सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल सुविधा पर हमला

यरूशलम,एजेंसी। इजरायल ने असलूयेह में स्थित ईरान की सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल सुविधा पर सोमवार को हमला किया। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि रक्षा बलों ने अभी-अभी असलूयेह में मौजूद ईरान की सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल फैसिलिटी पर जोरदार हमला किया है। यह सुविधा देश के लगभग 50 प्रतिशत पेट्रोकेमिकल उत्पादन के लिए जिम्मेदार है।एक स्थानीय ईरानी अधिकारी ने बताया कि इजरायल ने शनिवार को भी दक्षिण-पश्चिमी खुजेस्तान प्रांत में महशहर पेट्रोकेमिकल स्पेशल जोन पर भी इसी तरह का हमला किया था। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई थी।काट्ज़ ने कहा कि दोनों फैसिलिटीज अब काम नहीं कर रही हैं और पूरी तरह से बंद हो गई हैं।

यह ईरानी शासन के लिए दसियों अरब डॉलर का गंभीर आर्थिक झटका है। पिछले महीने इजरायल ने असलुयेह में साउथ पार्स स्पेशल इकोनॉमिक जोन में गैस सुविधाओं पर भी हमले किए थे। साउथ पार्स/नॉर्थ डोम मेगा फील्ड दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात प्राकृतिक गैस भंडार है। ईरान और कतर दोनों इसे साझा करते हैं। हाल के दिनों में, इजरायल ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान के हिस्से के रूप में प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को निशाना बनाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।