हिज्बुल्लाह के खिलाफ हमले जारी रहेंगे : नेतान्याहू

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सेना पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ हमले करेगी। नेतान्याहू ने ईरान को कमजोर बताते हुए कहा कि इजरायल समझौते या लड़ाई से अपने लक्ष्यों को हासिल करेगा।

हिज्बुल्लाह के खिलाफ हमले जारी रहेंगे : नेतान्याहू

तेल अवीव, एजेंसी। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने कहा कि हिज्बुल्लाह के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहेगा। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक बयान साझा किया। इसमें उन्होंने हमले के बढ़ते दायरे पर जोर देते हुए कहा कि सेना पूरी ताकत, सटीकता और दृढ़ संकल्प के साथ हिज्बुल्लाह पर हमले जारी रखे हुए है। ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब इजरायल ने इस समूह की क्षमताओं को कमजोर करने के अपने अभियान को तेज कर दिया है। नेतान्याहू ने हवाई हमलों के पीछे के मकसद को रेखांकित किया। साथ ही जोर देकर कहा कि हमारा संदेश साफ है जो कोई भी इजरायली नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

हम उस पर हमला करेंगे। प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि भौगोलिक सीमाएं इस हवाई अभियान को सीमित नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि सेना जहां भी जरूरी होगा, हिज्बुल्लाह पर हमले जारी रखेगी।'इजरायल समझौते या लड़ाई से अपना लक्ष्य हासिल करेगा'इजरायली नेतन्याहू ने गुरुवार को इजरायलियों को उनके धैर्य के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि ईरान अब पहले से कहीं ज्यादा कमजोर है। साथ ही कहा कि इजरायल समझौते या लड़ाई से अपना लक्ष्य हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि मैं लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं। जब आप बम शेल्टर और सुरक्षित कमरों में बैठे थे, तब आपने जो धैर्य दिखाया उसकी बदौलत हमने मिलकर बड़ी जीत हासिल की। ​​हमारे योद्धा मोर्चे पर थे और आप घर पर। लेकिन सबसे बढ़कर मैं उन प्रियजनों के सामने अपना सिर झुकाना चाहता हूं, जो इस लड़ाई में शहीद हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।