ईरान पैकेज::नेतन्याहू ने सेना को लेबनान में हमले बढ़ाने का आदेश दिया

Mar 29, 2026 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने सेना को लेबनान में हमले बढ़ाने का आदेश दिया है। उनका उद्देश्य हिजबुल्लाह आतंकियों के हमले के खतरे को खत्म करना है। ईरान के राजदूत को अवांछित घोषित किया गया है, लेकिन वह लेबनान नहीं छोड़ेंगे। मिस्र के नबील फहमी अरब लीग के नए प्रमुख बने हैं।

ईरान पैकेज::नेतन्याहू ने सेना को लेबनान में हमले बढ़ाने का आदेश दिया

यरूशलम, एजेंसी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि उन्होंने सेना को लेबनान में हमले बढ़ाने का आदेश दिया है। नेतन्याहू ने वीडियो जारी कर कहा कि लेबनान में, मैंने अभी-अभी सेना को मौजूदा सुरक्षा घेरे को और बढ़ाने का आदेश दिया है। इसका मकसद (हिजबुल्लाह आतंकियों द्वारा) हमले के खतरे को पूरी तरह से खत्म करना और सीमा से एंटी-टैंक मिसाइल हमले को दूर रखना है। ईरान के राजदूत लेबनान नहीं छोड़ेंगेएक ईरानी राजनयिक सूत्र ने ईरान के राजदूत को 'पर्सोना नॉन ग्रेटा' (अवांछित व्यक्ति) घोषित किए जाने और रविवार तक देश छोड़ने का आदेश दिए जाने के बावजूद, वह लेबनान नहीं छोड़ेंगे।

सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, संसद के स्पीकर नबीह बेरी और हिज्बुल्लाह की इच्छा के अनुसार, राजदूत लेबनान नहीं छोड़ेंगे।मिस्र के राजनयिक नबील फहमी अरब लीग के नए प्रमुख नियुक्तकाहिरा। अरब देशों के विदेश मंत्रियों ने रविवार को अनुभवी मिस्र के राजनयिक नबील फहमी को 22-सदस्यीय अरब लीग का प्रमुख नियुक्त किया। मिस्र के विदेश मंत्रालय के अनुसार, मिस्र के पूर्व विदेश मंत्री फहमी को एक वर्चुअल बैठक में अरब देशों के विदेश मंत्रियों का समर्थन मिला।फहमी का पांच साल का कार्यकाल जुलाई में शुरू होगा। वह अहमद अबुल घेइत की जगह लेंगे। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब ईरान के अरब पड़ोसी, 28 फरवरी से अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए बड़े हवाई हमलों के जवाब में, ईरान और उसके समर्थकों द्वारा किए गए हमलों से जूझ रहे हैं। इस पद के लिए फहमी एकमात्र उम्मीदवार थे।ईरान के सुप्रीम लीडर ने इराक के लोगों का धन्यवाद दियातेहरान। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने इराकी लोगों और धार्मिक लीडरशिप को हमले के बावजूद ईरान के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। ईरान की सरकारी मीडिया ने रविवार को यह खबर दी, लेकिन यह नहीं बताया कि यह मैसेज कैसे दिया गया।बंदरगाह पर हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली: ओमानओमान। ओमान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि सलालाह बंदरगाह पर हुए हमलों की किसी भी पक्ष ने जिम्मेदारी नहीं ली है। मंत्रालय ने हमले कि निंदा की है। शनिवार को हुए ड्रोन हमले में एक कर्मचारी घायल हुआ था।मंत्रालय ने कहा कि अधिकारी इन हमलों के स्रोतों और मकसद की जांच कर रहे हैं।बहरीन ने समुद्री यातायात के लिए कर्फ्यू की घोषणा की: मंत्रालयमनामा, एजेंसी। बहरीन ने रविवार को समुद्री कर्फ्यू की घोषणा की, जिसका मकसद ईरान की ओर से हो रहे लगातार हमलों के बीच अपने जलक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है। गृह मंत्रालय ने बयान में कहा कि समुद्री यातायात पर रात के समय लगने वाला यह प्रतिबंध स्थानीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक लागू रहेगा। इस प्रतिबंध का उद्देश्य नाविकों और समुद्री यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, और ईरान की ओर से हो रही खुली आक्रामकता के बीच बहरीन के तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा को और मजबूत करना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।