विदेश ::: हमास को आतंकी संगठन घोषित करें भारत : इजरायल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने भारत और इजरायल के बीच संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इजरायल कट्टरपंथी इस्लाम के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है और भारत से फलस्तीनी समूहों को आतंकवादी घोषित करने का आग्रह किया। सार ने चेतावनी दी कि यह संघर्ष वैश्विक प्रभाव डाल सकता है।

विदेश ::: हमास को आतंकी संगठन घोषित करें भारत : इजरायल

तेल अवीव, एजेंसी। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने भारत और इजरायल के बीच बढ़ते संबंधों की सराहना करते हुए क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर बड़ा बयान दिया है। एक्स पर पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें दुनियाभर के प्रमुख हिंदू नेताओं के एक समूह को ब्रीफ करने का अवसर मिला, जिसमें उन्होंने पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति और जारी संघर्षों पर जानकारी दी। सार ने कहा कि इजरायल पिछले ढाई वर्षों से कट्टरपंथी इस्लाम के खिलाफ ऐतिहासिक लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इजरायल ने कई मोर्चों पर बढ़त हासिल की है। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि हमास के कथित संबंध लश्कर ए तैयबा से हैं।

उन्होंने भारत से आग्रह किया कि वह फलस्तीनी समूहों को आतंकी संगठन घोषित करने पर विचार करे। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह संघर्ष केवल मध्य पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके वैश्विक प्रभाव भी होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।