ईरान पैकेज::लेबनान में दस मिनट में इजरायल ने किए थे 100 हमले

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

चारों तरफ बिछी लाशें बुधवार को इजरायल ने किया था सबसे भीषण हमला बेरूत,

ईरान पैकेज::लेबनान में दस मिनट में इजरायल ने किए थे 100 हमले

चारों तरफ बिछी लाशें बुधवार को इजरायल ने किया था सबसे भीषण हमलाबेरूत, एजेंसी। इजरायल ने मात्र 10 मिनट के भीतर लेबनान की राजधानी बेरूत में 100 ठिकानों पर बुधवार को भीषण बमबारी की। बुधवार दोपहर 2:14 बजे जब पहला बम गिरा, तो उसकी गूंज ने पूरे बेरूत को हिलाकर रख दिया।इस हमले ने 1982 के आक्रमण की भयावह यादें ताजा कर दी हैं। इस बमबारी में अब तक 300 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें 100 से ज्यादा महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।एपी रिपोर्टर के अनुसार, शहर के सबसे अमीर इलाकों से लेकर सबसे गरीब बस्तियों तक, हर तरफ धुएं का गुबार छा गया।

सड़कों पर गाड़ियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ी हुई थीं और मलबे के नीचे दबे लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। मार इलियास जैसी व्यस्त व्यावसायिक सड़कों पर धूल और मलबे के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। एक चश्मदीद नाहिदा खलील ने बताया, मैंने 1975 से अब तक की सभी जंगें देखी हैं, लेकिन ऐसा खौफ कभी महसूस नहीं किया। ये हमले हमें डराने और शांति की कोशिशों को तबाह करने के लिए किए गए हैं।शांति की उम्मीदों पर फिरा पानीयह हमला उस समय हुआ जब लेबनान के लोग ईरान युद्ध में घोषित युद्धविराम से शांति की उम्मीद लगाए बैठे थे। इजरायल का दावा है कि उसने हिजबुल्लाह के कमांड सेंटरों को निशाना बनाया है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। अस्पतालों में शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है और संचार व्यवस्था ठप होने के कारण लोग अपने परिजनों की तलाश में भटक रहे हैं।सब कुछ खो चुका शहरदक्षिणी उपनगरों में 30 साल से नाई की दुकान चलाने वाले मोहम्मद मेहदी का कहना है कि उनकी दुकान '101वें' हमले में तबाह हो गई। वे कहते हैं, मैं सदमे में हूं। मैंने अपना काम खो दिया और पता नहीं भविष्य क्या होगा। बेरूत आज एक ऐसे शहर में तब्दील हो गया है जो जख्मी है, डरा हुआ है और जिसके पास अब भविष्य की कोई ठोस उम्मीद नहीं बची है। 10 मिनट की इस सैन्य कार्रवाई ने दशकों की यादें और हजारों जिंदगियां मलबे में तब्दील कर दी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।