ईरान पैकेज:: वार्ता के बाद इजरायल ने लेबनान पर तेज किए हमले
वॉशिंगटन में ऐतिहासिक बातचीत के एक दिन बाद ही इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर हमले तेज कर दिए हैं

टायर/वॉशिंगटन, एजेंसी। वॉशिंगटन में लेबनान और इजरायल के बीच पहले दौर की ऐतिहासिक बातचीत के एक दिन बाद ही इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर रातभर हमले किए। इससे दोनों देशों के बीच शांति के प्रयास असफल होते दिखे रहे हैं। दोनों देशों तीन दशक में पहली बार बातचीत के लिए एक मेज पर आए थे। हालांकि, इसमें संघर्ष विराम सहमति नहीं बनी थी। आने वाले सप्ताह में दोनों के बीच फिर से बातचीत हो सकती है।इजरायल ने दो घंटे चली बातचीत को शानदार बताया, लेकिन यह साफ किया कि वह अभी दक्षिणी लेबनान में संघर्ष विराम के लिए तैयार नहीं है।
उसका कहना है कि उसकी प्राथमिकता अपने नागरिकों की सुरक्षा है और हिज्बुल्लाह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। इजराइल हिज्बुल्लाह के निरस्त्रीकरण पर जोर दे रहा है, जबकि लेबनान की प्राथमिकता तुरंत संघर्ष विराम है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि यह सिर्फ संघर्ष विराम नहीं, बल्कि लंबे समय से जारी अस्थिरता को खत्म करने की कोशिश है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


