ईरान पैकेज::गाजा के बाद अब लेबनान के स्वास्थ्य तंत्र पर गहराया संकट

Apr 06, 2026 08:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इजरायली हमलों में तेजी सिडोन (लेबनान), एजेंसी। लेबनान में जारी युद्ध के बीच चिकित्सा

ईरान पैकेज::गाजा के बाद अब लेबनान के स्वास्थ्य तंत्र पर गहराया संकट

इजरायली हमलों में तेजी सिडोन (लेबनान), एजेंसी। लेबनान में जारी युद्ध के बीच चिकित्सा कर्मियों और मानवाधिकार समूहों ने चेतावनी दी है कि इजरायल अब लेबनान में भी वही रणनीति अपना रहा है, जिसने गाजा के स्वास्थ्य तंत्र को तबाह कर दिया था।लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दो मार्च को युद्ध दोबारा शुरू होने के बाद से अब तक 54 स्वास्थ्य कर्मी मारे जा चुके हैं। इजरायल ने चिकित्सा केंद्रों और एंबुलेंसों पर 152 हमले किए हैं, जिससे छह अस्पताल और 49 क्लीनिक बंद करने पड़े हैं। इजरायल का आरोप है कि हिज्बुल्लाह अस्पतालों और नागरिक क्षेत्रों का सैन्य उपयोग कर रहा है, हालांकि उसने इसके कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए हैं।गाजा

जैसा भयावह अनुभवगाजा से आए बर्न सर्जन डॉ. मोहम्मद जियारा, जो अब सिडोन के सरकारी अस्पताल में सेवा दे रहे हैं, कहते हैं, मैंने यह सब पहले गाजा में झेला है। वहां मैंने अपना भाई खोया और घेराबंदी देखी। आज लेबनान के लोग भी वही दर्द महसूस कर रहे हैं। सिडोन का यह अस्पताल दक्षिण लेबनान से आने वाले झुलसे और घायल मरीजों से पटा पड़ा है।नागरिकों में असुरक्षा का माहौललेबनान के नागरिकों का कहना है कि इजरायली हमले बिना किसी चेतावनी के रिहायशी इलाकों में हो रहे हैं। मध्य बेरूत के मोहम्मद कुबैसी, जिन्होंने एक हमले में अपने 15 वर्षीय बेटे को खो दिया, कहते हैं, हम अपने घरों में सुरक्षित सो रहे थे। इजरायल नागरिक इमारतों को निशाना बना रहा है और हमें अब तक नहीं पता कि क्यों।आर्थिक तंगी से जूझ रहे लेबनान का स्वास्थ्य तंत्र अब पूरी तरह घुटनों पर है। बिजली कटौती और दवाओं की कमी के बीच अग्रिम पंक्ति के अस्पताल घायलों के बोझ से दबे हुए हैं, जिससे मानवीय संकट और गहरा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।