आईएसआईएस संदिग्ध रिजवान की एक दिन बढ़ाई पुलिस हिरासत
कुशीनगर से गिरफ्तार रिजवान अहमद को पटियाला हाउस कोर्ट ने आईएसआईएस से कथित संबंध के मामले में एक दिन की अतिरिक्त पुलिस हिरासत में भेजा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 10 दिन की हिरासत की मांग की थी। अदालत ने मामले की गंभीरता के आधार पर अतिरिक्त हिरासत का आदेश दिया।

- कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया था आरोपी नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को आईएसआईएस से कथित संबंध रखने के मामले में गिरफ्तार रिजवान अहमद को एक दिन की अतिरिक्त पुलिस हिरासत में भेज दिया है। रिजवान को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया था और उस पर आईएसआईएस से जुड़े होने के आरोप हैं। एक दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आगे की जांच के लिए 10 दिन की हिरासत की मांग की थी।ड्यूटी न्यायिक मजिस्ट्रेट कौतुक भारद्वाज की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फिलहाल एक दिन की अतिरिक्त हिरासत देने का आदेश दिया।
अदालत ने कहा कि मामले की गंभीरता और अब तक जुटाए गए साक्ष्यों को देखते हुए आगे पूछताछ जरूरी है। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान कई सोशल मीडिया अकाउंट की पड़ताल की गई है, जिनसे कुछ अहम सबूत मिले हैं। आरोपी से इन सबूतों के आधार पर पूछताछ की जानी है और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए भी हिरासत जरूरी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


