खेल : ईशा सिंह ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईशा सिंह ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता म्यूनिख। विश्व चैंपियनशिप की तीन

खेल : ईशा सिंह ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता

ईशा सिंह ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता म्यूनिख। विश्व चैंपियनशिप की तीन बार की पदक विजेता ईशा सिंह ने बुधवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल में 43 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ विश्व कप निशानेबाजी के दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीतकर भारत का पदक का खाता खोला। 21 साल की ईशा ने पांच शॉट की 10 सीरीज में स्थानीय दावेदार और पूर्व विश्व चैंपियन डोरीन वेनेकैम्प को पांच शॉट से पछाड़ा। बुल्गारिया की मिरोस्लावा मिनचेवा ने कांस्य जीता। मौजूदा ओलंपिक चैंपियन यांग जिन पांचवें स्थान पर बाहर हो गईं। यह ईशा का चौथा व्यक्तिगत विश्व कप पदक है।

भारतीय निशानेबाज ने दो साल पहले बाकू में कोरिया की किम येजी का 42 अंक का रिकॉर्ड एक हिट से बेहतर किया और यांग जिन के 41 अंक के जूनियर विश्व रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।