ईरान पैकेज::अमेरिका इजरायल के हमले में पांच ईरानी सैनिक मारे गए
ईरान में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों में रविवार को पांच ईरानी सैनिकों की मौत हुई। अर्दबिल प्रांत में आईआरजीसी के पांच लड़ाकों को निशाना बनाया गया। दक्षिण लेबनान में इजरायल के हमले में सात लोग मारे गए, जिनमें से छह एक ही परिवार के थे। हिज्बुल्लाह ने इजरायली युद्धपोत को भी निशाना बनाया।

तेहरान, एजेंसी। ईरान में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले में रविवार को पांच ईरानी सैनिक मारे गए हैं। सरकारी मीडिया ने बताया कि रविवार को देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में हुए हमलों में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के पांच लड़ाके मारे गए। अर्दबिल प्रांत में मोगन मैदान पर अमेरिकी-इजरायली सैनिकों ने हवाई हमला किया। इजरायल ने दक्षिण बेरूत में इमारत पर बम गिराएइजरायल ने रविवार को दक्षिण बेरूत में एक इमारत पर हमला किया। हमले से पहले इजरायल ने लोगों को वहां से हटने की चेतावनी दी थी। वहीं इजरायली सेना ने कहा कि वह हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रही है।
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी 'नेशनल न्यूज एजेंसी' ने बताया, इजरायल ने घोबेरी इलाके में, बीर हसन-जनाह की ओर स्थित इमारत को निशाना बनाया।दक्षिण लेबनान में सात लोग मारे गए, छह एक ही परिवार केलेबनान की नागरिक सुरक्षा के एक सूत्र ने बताया कि दक्षिण लेबनान के कफर हट्टा में इजरायल के हमले में सात लोग मारे गए, इनमें छह एक ही परिवार के थे।इजरायली सेना ने इस कस्बे को खाली करने का आदेश दिया था। सूत्र ने बताया कि वह परिवार, जिसके पास कोई कार नहीं थी और जो पहले ही दक्षिण में स्थित एक अन्य कस्बे से विस्थापित होकर यहां आया था,अपने रिश्तेदार का इंतजार कर रहा था ताकि वह उन्हें वहां से ले जा सके। उस हमले में वह रिश्तेदार भी मारा गया।उधर, लेबनानी सेना ने बताया कि दक्षिण लेबनान में इजरायल के एक हमले में उनका एक सैनिक मारा गया है।क्रूज मिसाइल से इजरायली युद्धपोत को निशानाहिज्बुल्लाह ने कहा कि लेबनान के तट से दूर एक इजरायली युद्धपोत को क्रूज मिसाइल से निशाना बनाया। मध्य-पूर्व युद्ध शुरू होने के बाद से इस समूह का यह पहला ऐसा दावा है।एक बयान में, ईरान समर्थित इस समूह ने कहा कि उसने लेबनान के तट से 68 नॉटिकल मील दूर पोत को निशाना बनाया। समूह ने दावा किया कि वह युद्धपोत लेबनानी क्षेत्र पर हमले शुरू करने की तैयारी कर रहा था।हाल के कई मौकों पर लेबनान पर हमले करने के लिए इजरायली युद्धपोतों का इस्तेमाल किया गया है।ईरान के हवाई अड्डे को निशाना बनायाअमेरिका और इजरायल ने दक्षिण-पश्चिमी ईरान के हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया। आईआरएनए समाचार एजेंसी ने खुजेस्तान प्रांत के उप-गवर्नर वलीउल्लाह हयाती के हवाले से कहा,दुश्मन की सेनाओं द्वारा किए गए हवाई हमले में शहीद (कासिम) सुलेमानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


