ईरान पैकेज::ईरान की अमेरिका को चेतावनी, जमीन पर हम इंतजार कर रहे
ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबफ ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी सेना ईरान की धरती पर कदम रखती है, तो उनके खिलाफ गंभीर जवाबी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईरानी सेना अमेरिकी सैनिकों का इंतजार कर रही है। अमेरिका की 15-सूत्रीय योजना को उन्होंने अमेरिकी इच्छाएं बताया।

ईरानी संसद अध्यक्ष बोले ईरानी सेना अमेरिकी सैनिकों का इंतजार कर रही दुबई, एजेंसी। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबफ ने रविवार कोअमेरिका को जमीनी हमले के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी सेना ईरानी धरती पर कदम रखती है, तो अमेरिकी सैनिकों और क्षेत्र में उनके सहयोगियों के खिलाफ गंभीर जवाबी कार्रवाई की जाएगी।गालिबफ ने कहा ईरानी सेना जमीन पर अमेरिकी सैनिकों के आने का इंतजार कर रही है ताकि उन्हें जलाकर राख कर सकें और उनके क्षेत्रीय सहयोगियों को हमेशा के लिए सजा दे सकें।उन्होंने कहा, हमारी गोलाबारी जारी है। हमारी मिसाइलें अपनी जगह पर तैनात हैं।
हमारा संकल्प और विश्वास और बढ़ गया है।15 सूत्री योजना अमेरिका की इच्छागालिबफ ने अमेरिका की उस 15-सूत्रीय योजना को (जिसे पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह ईरान को सौंपा था) अमेरिका की इच्छाएं बताया और कहा कि ट्रंप प्रशासन इस योजना के माध्यम से वह हासिल करने की कोशिश कर रहा है जो वह बलपूर्वक हासिल करने में विफल रहा है।उन्होंने कहा, जब तक अमेरिकी ईरान के आत्मसमर्पण की मांग करते रहेंगे, हमारा जवाब स्पष्ट है, हम अपमान स्वीकार करने से कोसों दूर हैं।आर्थिक परिणाम लंबे समय तक रहेंगे: विशेषज्ञअमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों से कीमतें बढ़ गई हैं, विश्व अर्थव्यवस्था का भविष्य अंधकारमय हो गया है, वैश्विक शेयर बाजार लड़खड़ा गए हैं। विकासशील देशों को अपने सबसे गरीब लोगों की रक्षा के लिए ईंधन की राशनिंग और ऊर्जा लागत पर सब्सिडी देने के लिए मजबूर कर दिया है।फारस की खाड़ी की रिफाइनरियों, पाइपलाइनों, गैस क्षेत्रों और टैंकर टर्मिनलों पर जारी हमलों और जवाबी हमलों से वैश्विक आर्थिक संकट के महीनों, या वर्षों तक खिंचने का खतरा पैदा हो गया है।मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के ऊर्जा अर्थशास्त्री क्रिस्टोफर निटेल ने कहा, एक सप्ताह या शायद दो सप्ताह पहले अगर युद्ध रुक जाता, तो दीर्घकालिक प्रभाव काफी कम होते। लेकिन अब हम बुनियादी ढांचे को वास्तव में नष्ट होते देख रहे हैं, जिसका अर्थ है कि इस युद्ध के परिणाम बहुत लंबे समय तक बने रहेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


