ईरान पैकेज::नरगिस को तेहरान के अस्पताल में भर्ती कराया जाए: परिवार
नोट: नरगिस के अस्पताल में भर्ती वाली खबर के साथ लगाएं तेहरान, एजेंसी।

नोट: नरगिस के अस्पताल में भर्ती वाली खबर के साथ लगाएं तेहरान, एजेंसी। ईरानी नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी के परिवार और फाउंडेशन का कहना है कि उन्हें उचित इलाज नहीं मिल रहा है और जेल से अस्पताल में ट्रांसफर किए जाने के बाद से उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। मोहम्मदी को जंजन के एक अस्पताल में कार्डियक केयर यूनिट में ट्रांसफर कर दिया गया है।उनके भाई, हामिदरेजा मोहम्मदी ने सीएनएन को बताया कि सरकारी वकीलों का कहना है कि नरगिस को जंजन में ही रहना होगा। वे चाहते हैं कि उनकी मौत हो जाए। हम उनकी जान बचाने के लिए लड़ रहे हैं।मोहम्मदी
के परिवार और उनके द्वारा शुरू किए गए फाउंडेशन ने जंजन से राजधानी तेहरान में उनके ट्रांसफर की मांग की, ताकि उन्हें बेहतर इलाज मिल सके। नरगिस फाउंडेशन ने कहा कि उन्हें केवल सबसे बुनियादी देखभाल दी जा रही है। उन्हें बिना किसी और देरी के तेहरान में उनके अपने डॉक्टरों के पास ट्रांसफर किया जाना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


