22 ईरानी नाविकों को श्रीलंका के अस्पताल से मिली छुट्टी

Mar 08, 2026 05:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कोलंबो में अमेरिकी हमले में क्षतिग्रस्त ईरानी नौसेना पोत आईरिस डेना के 22 नाविकों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गाले में एक अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में ये नाविक घायल हुए थे। 10 अन्य नाविकों का इलाज अभी भी जारी है। श्रीलंका ने हमले में मारे गए 84 नाविकों के शव बरामद किए हैं।

22 ईरानी नाविकों को श्रीलंका के अस्पताल से मिली छुट्टी

कोलंबो, एजेंसी। अमेरिकी हमले में क्षतिग्रस्त हुए ईरानी नौसेना पोत आईरिस डेना के कम से कम 22 नाविकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भारी सुरक्षा के बीच ईरानी सैन्यकर्मियों को एंबुलेंस से गाले के बाहरी इलाके कोग्गला स्थित श्रीलंका वायु सेना केंद्र भेजा गया। करापितिया स्थित राष्ट्रीय अस्पताल गाले में 10 अन्य नाविकों का इलाज किया जा रहा है। श्रीलंका के दक्षिणी तट पर स्थित गाले के पास एक अमेरिकी पनडुब्बी के टॉरपीडो से किए गए हमले में ईरानी नौसेना के पोत आईरिस देना के डूब जाने के बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

श्रीलंका ने बुधवार को कहा कि उसने हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव बरामद किए हैं। नौसैनिक पोत समीक्षा अभ्यास के बाद भारत के विशाखापत्तनम से स्वदेश लौट रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।