ईरान पैकेज ::: ईरान में बंधक बेटे को लाने के लिए सरकार से गुहार लगाई

Jan 17, 2026 09:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- मर्चेंट नेवी में कैप्टन हैं शामली के विजय - दावा- साथियों के

ईरान पैकेज ::: ईरान में बंधक बेटे को लाने के लिए सरकार से गुहार लगाई

शामली, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान के रास्ते तेल लेकर अमेरिका से आ रहे भारतीय जहाज को ईरानी सेना ने बंधक बना लिया। इस जहाज पर शामली जनपद के गांव भैंसवाल के रहने वाले मर्चेंट नेवी में कैप्टन विजय कुमार और चालक दल समेत दस लोग सवार थे। विजय के पिता चरण सिंह बेटे को बचाने की मांग करते हुए फफक पड़े। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। विजय कुमार के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक चरण सिंह ने बताया कि उनका बेटा करीब चार महीने पहले ड्यूटी पर गया था। भारतीय शिप अमेरिका से तेल लेकर ईरान के रास्ते भारत आ रहा था।

शिप पर अमेरिका का झंडा लगा था। ईरानी सेना ने जहाज को रोक लिया और विजय, चालक दल समेत 10 भारतीयों को जहाज में ही बंधक बना लिया। बेटे की कुशलता के लिए माता पिता हवन यज्ञ कर रहे हैं। विजय की मां कमलेश का कहना है कि कुछ दिन पहले बेटे से फोन पर बात हुई थी उसने शीघ्र घर आने की बात कही थी। यह कहते हुए वे फफक पड़ीं। 16 साल पहले हुए थे भर्ती चरण सिंह ने बताया कि विजय वर्ष 2009 में मर्चेंट नेवी में भर्ती हुए थे। विजय की पहली पोस्टिंग सिंगापुर में हुई थी। वर्तमान में विजय पत्नी और दो बच्चों के साथ मेरठ में रहते हैं। सरकार से लगाई गुहार चरण सिंह ने बताया कि उन्होंने विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है कि जल्द हस्तक्षेप कर उनके बेटे सहित सभी भारतीयों को सकुशल भारत वापस लाया जाए। विदेश मंत्रालय ने ईरान में भारतीय दूतावास से वार्ता कर सभी को जल्द वापस लाने का आश्वासन दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।