ईरान पैकेज::लेबनान पर हमले युद्धविराम समझौते का उल्लंघन: पेजेशकियन

Apr 09, 2026 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इजरायल को चेतावनी, हमारी उंगलियां ट्रिगर पर ही रहेंगी लगातार हमलों से बातचीत बेमानी

ईरान पैकेज::लेबनान पर हमले युद्धविराम समझौते का उल्लंघन: पेजेशकियन

इजरायल को चेतावनी, हमारी उंगलियां ट्रिगर पर ही रहेंगी लगातार हमलों से बातचीत बेमानीतेहरान, एजेंसी। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने गुरुवार को लेबनान में इजरायल के हमलों की कड़ी निंदा की।एक्स पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि इजरायल द्वारा लेबनान के खिलाफ हमले सीजफयर ढांचे का गंभीर उल्लंघन है, जिससे बातचीत बेमानी हो जाती है। हमारी उंगलियां ट्रिगर पर ही रहेंगी। ईरान अपने लेबनानी भाइयों और बहनों को कभी नहीं छोड़ेगा।राष्ट्रपति ने कहा कि पश्चिम एशिया में दुश्मनी रोकने के लिए दो हफ्ते का युद्धविराम समझौता लागू होने के बावजूद इजरायल ने हमले जारी रखे हैं। ऐसे काम समझौते का उल्लंघन करते हैं और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं।पेजेशकियन

ने लेबनान में इजरायल की घुसपैठ को युद्धविराम का खुला उल्लंघन बताया और लगातार हमलों को धोखेबाजी तथा संभावित समझौतों के प्रति प्रतिबद्धता की कमी का संकेत कहा।उन्होंने चेतावनी दी कि चल रहे हमले इस क्षेत्र में दुश्मनी को पूरी तरह से खत्म करने के उद्देश्य से किए जा रहे कूटनीतिक प्रयासों को कमजोर कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि ऐसे काम ईरान को इजरायल के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए उकसा सकते हैं।लेबनान का मुद्दा गरमाया, ब्रिटेन बोला सीजफायर का हिस्सा होअमेरिका ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच लेबनान का मुद्दा गरमा गया है। कई देशों ने इस युद्धविराम में लेबनान को शामिल करने की मांग की है।ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने कहा कि लेबनान को सीजफायर में शामिल किया जाना चाहिए। देश पर इजरायल के लगातार हमलों से बड़े पैमाने पर लोग बेघर हो रहे हैं और इसके गंभीर मानवीय नतीजे हो रहे हैं।विदेश सचिव यवेट कूपर ने स्काई न्यूज को बताया कि वह कल लेबनान में इजरायल की ओर से बढ़ते हमलों से बहुत परेशान हैं। हमले पूरी तरह से गलत हैं।ब्रिटेन और दूसरे यूरोपियन देशों ने इजरायल से लेबनान पर अपने हमले रोकने और ईरान से होर्मुज स्ट्रेट को कमर्शियल शिपिंग के लिए फिर से खोलने की अपील की है।फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरो ने इन हमलों की निंदा करते हुए इन्हें अस्वीकार्य बताया।लेबनान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि गुरुवार का दिन इजरायली हमलों में शहीद हुए और घायल हुए लोगों के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस के तौर पर मनाया गया। इन हमलों में सैकड़ों निर्दोष और निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाया गया था।यूएन के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने लेबनान में हुई हत्याओं के पैमाने को भयानक बताया। राजधानी बेरूत में बिना किसी चेतावनी के हुए हमलों से लोगों में दहशत और घबराहट फैल गई थी।उधर, हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसने ज़रायल की ओर रॉकेट दागे हैं। उसने इसे संघर्ष-विराम का उल्लंघन बताते हुए जवाबी कार्रवाई कहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।