ईरान पैकेज::ईरान जल्द संशोधित शांति प्रस्ताव पेश करेगा: रिपोर्ट
पाकिस्तान में मध्यस्थता से जुड़े सूत्रों का दावा इस्लामाबाद, एजेंसी। युद्ध खत्म करने के

पाकिस्तान में मध्यस्थता से जुड़े सूत्रों का दावा इस्लामाबाद, एजेंसी। युद्ध खत्म करने के लिए ईरान अगले कुछ दिनों में संशोधित प्रस्ताव अमेरिका को भेजेगा। पाकिस्तान में मध्यस्थों ने यह उम्मीद जताई है।मध्यस्थता प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों के हवाले से सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह पहले वाले प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेंगे।सूत्रों का कहना है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस की यात्रा के बाद मंगलवार को तेहरान लौटेंगे, इसके बाद वह वहां शासन के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे।सूत्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया धीमी होगी, क्योंकि सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई से संपर्क करना मुश्किल है।
उनकी लोकेशन को गुप्त रखा जा रहा है।ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह ईरान द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव के उस संस्करण को स्वीकार नहीं करेंगे, जिसमें पहले युद्ध खत्म करने और बाद के चरण में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े अधिक जटिल मुद्दों को सुलझाने की बात कही गई थी।सूत्रों ने बताया कि यह प्रक्रिया अभी जारी है और इसमें बदलाव की गुंजाइश है; बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि क्या ईरान संशोधित प्रस्ताव लेकर आता है जो अमेरिका को अधिक स्वीकार्य हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


