Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIran to Build Eight New Nuclear Power Plants with Russian Assistance
रूस की मदद से आठ नए परमाणु संयंत्र बनाएगा ईरान

रूस की मदद से आठ नए परमाणु संयंत्र बनाएगा ईरान

संक्षेप: ईरान ने रूस की मदद से आठ नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने की घोषणा की है। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने कहा कि यह स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के प्रयासों का हिस्सा है। राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम की प्रतिबद्धता दोहराई।

Mon, 3 Nov 2025 07:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

तेहरान, एजेंसी। रूस की सहायता से ईरान आठ नए परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का निर्माण करेगा। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओआई) के प्रमुख ने यह घोषणा की। मोहम्मद इस्लामी ने कहा कि यह स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है। इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने एक बार फिर दोहराया है कि उनका देश शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के प्रति प्रतिबद्ध है और हथियार विकसित करने का कोई इरादा नहीं रखता। ईरानी समाचार एजेंसी तसनीम ने रविवार को एईओआई प्रमुख इस्लामी के हवाले से बताया कि ईरान और रूस के बीच एक नया समझौता हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके तहत बुशहर में चार और उत्तरी व दक्षिणी तटीय इलाकों में चार अन्य परमाणु संयंत्र संयुक्त रूप से स्थापित किए जाएंगे। इन संयंत्रों के सटीक स्थानों की घोषणा सरकार बाद में करेगी। इस्लामी ने कहा कि इन संयंत्रों से स्थिर और स्वच्छ परमाणु ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित होगी और ईरान अपनी परमाणु ऊर्जा से विद्युत उत्पादन क्षमता को 20,000 मेगावाट तक बढ़ा सकेगा। रूसी सरकारी मीडिया तास ने एईओआई प्रेस सेवा के हवाले से बताया कि ईरान के उत्तरी प्रांत गोलेस्तान के तट पर एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण शुरू हो चुका है। इसमें यह भी कहा गया है कि खुजेस्तान प्रांत में एक पुराने संयंत्र के निर्माण को भी पूरा करने की योजना है, जिसका कार्य 1979 की इस्लामी क्रांति से पहले शुरू हुआ था।