ईरान पैकेज::अब्राहम लिंकन पर नजर, रेंज में आया तो हमला करेंगे: ईरान
अमेरिकी विमानवाहक पोत को डुबाने का ईरान का संकल्प तेहरान, एजेंसी। ईरानी नौसेना ने

अमेरिकी विमानवाहक पोत को डुबाने का ईरान का संकल्प तेहरान, एजेंसी। ईरानी नौसेना ने अपने युद्धपोत 'आईरिस डेना' के डूबने का बदला लेने के लिए अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन पर हमला करने की धमकी दी है। यह जानकारी ईरानी सरकारी मीडिया 'प्रेस टीवी' ने दी।ईरान के नौसेना कमांडर रियर एडमिरल शहरम ईरानी ने कहा कि ईरान अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत की आवाजाही पर कड़ी नजर रख रहा है।जैसे ही अब्राहम लिंकन हमारी रेंज में प्रवेश करेगा, 'डेना' के शहीदों का बदला लेने के लिए उसे मिसाइलों से निशाना बनाया जाएगा। स्ट्राइक ग्रुप की सभी गतिविधियों, स्थितियों और क्षेत्रीय देशों से उसके अनुरोधों की वास्तविक समय में निगरानी की जा रही है।उन्होंने
आगे कहा,पूर्वी होर्मुज जलडमरूमध्य और ओमान का सागर पूरी तरह से ईरानी नौसेना के नियंत्रण में है।बता दें कि ईरानी फ्रिगेट आईरिश डेना चार मार्च को श्रीलंका के दक्षिण में गाले से लगभग 20 समुद्री मील पश्चिम में एक अमेरिकी पनडुब्बी के टॉरपीडो हमले के बाद डूब गया था। जहाज पर सवार अनुमानित 180 चालक दल के सदस्यों में से 80 से अधिक नाविकों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य जीवित बचे लोगों को श्रीलंकाई नौसेना ने बचाया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


