ईरान पैकेज::ईरान का इजरायल, खाड़ी देशों को बनाया निशाना

Apr 06, 2026 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ईरान ने सोमवार को कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने नागरिक ठिकानों पर हमला किया, तो वह और भी विनाशकारी हमले करेगा। हाइफा में ईरानी मिसाइल हमले में चार लोग मारे गए और कुवैत में छह लोग घायल हुए।

ईरान पैकेज::ईरान का इजरायल, खाड़ी देशों को बनाया निशाना

कुवैत, यूएई को निशाना बनाया तेहरान, एजेंसी। ईरान ने सोमवार को भी खाड़ी देशों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला जारी रखा। ईरान ने इजरायल, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात को निशाना बनाया। ईरान ने कहा कि अगर ट्रंप ने नागरिक ठिकानों पर हमला करने की अपनी कसम पूरी की, तो ईरान की तरफ से कहीं ज्यादा विनाशकारी हमले किए जाएंगे।होर्मुज अब पुरानी स्थिति मेंवापस नहीं आएगाईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि यह जलडमरूमध्य अब कभी भी अपनी पुरानी स्थिति में वापस नहीं लौटेगा, खासकर अमेरिका और इजरायल के लिए।हाइफा में चार की मौतइजरायल की बचाव सेवाओं ने बताया कि उत्तरी शहर हाइफा में एक रिहायशी इमारत पर रविवार को हुए ईरानी मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत हो गई।

इनके शव मलबे से बरामद किए गए हैं।कुवैत हमले में छह घायलस्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उत्तरी कुवैत के एक रिहायशी इलाके पर ईरानी हमले में छह लोग घायल हो गए। कुवैत की सेना ने इससे पहले कहा था कि खाड़ी देश की हवाई सुरक्षा प्रणाली मिसाइलों और ड्रोन को रोकने का काम कर रही है।संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली एक मिसाइल और ड्रोन हमले का जवाब दे रही है, जिसके मलबे के गिरने से अबू धाबी में एक व्यक्ति घायल हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।