खेल : ईरान ने विश्व कप में खेलेने के लिए गारंटी मांगी
ईरान ने विश्व कप में खेलेने के लिए गारंटी मांगी तेहरान, एजेंसी। ईरान ने

ईरान ने विश्व कप में खेलेने के लिए गारंटी मांगी तेहरान, एजेंसी। ईरान ने संकेत दिया है कि वह फुटबॉल विश्व कप में हिस्सा लेगा, लेकिन उसने फीफा और टूर्नामेंट के मेजबानों से कई तरह की गारंटी की मांग की है। टूर्नामेंट 11 जून से संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में होगा।
ईरानी फुटबॉल फेडरेशन की चिंताएं
ईरानी फुटबॉल फेडरेशन ने कहा कि ईरान टूर्नामेंट में ‘अपनी मान्यताओं, संस्कृति और सिद्धांतों से बिना किसी समझौते के’ मुकाबला करेगा। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि मेजबानों को ‘हमारी चिंताओं को ध्यान में रखना चाहिए’। बीबीसी स्पोर्ट के अनुसार, ये मांगें तब सामने आईं जब पिछले महीने फीफा कांग्रेस से पहले ईरानी फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष मेहदी ताज को कनाडा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी।
10 शर्तें और वीजा की मांग
ताज ने बताया कि ईरान ने फीफा के सामने 10 शर्तें रखी थीं। शनिवार को जारी बयान में प्रकाशित मांगों में यह गारंटी भी शामिल है कि टीम के साथ यात्रा करने वाले सभी खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों को वीजा मिलेगा, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के साथ अपनी सैन्य सेवा पूरी की है।
टीम के व्यवहार पर आश्वासन
ईरान राष्ट्रीय टीम के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर भी आश्वासन चाहता है, जिसमें ईरानी झंडे और राष्ट्रगान का सम्मान, साथ ही टूर्नामेंट के दौरान हवाई अड्डों, होटलों और स्टेडियमों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना शामिल है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


